BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 12:47 pm
NEWS : मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, बाल विवाह की रोकथाम, विभिन्न योजनाएं व विधिक जानकारी का होगा प्रचार प्रसार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार बैरवा ने बताया कि इस मोबाईल वैन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्रीनगर, जिला कारागृह, आदि स्थानो पर लोगो को बाल विवाह की रोकथाम हेतुु जानकारी प्रदान की जाएगी इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाकर कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे। उक्त मोबाईल वैन  10.06.2024 से चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न ताल्लुका क्षेत्रों में बाल विवाह रोकथाम, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक जानकारी एवं राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के प्रचार प्रसार हेतु चलायी जा रही है। आगामी दिनों में इस मोबाईल वैन द्वारा निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर, डूंगला एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र मे गांवो में तथा विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE