मनासा। पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा सीड बोल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। भाट खेड़ी बायपास वाली नवनिर्मित सड़क के दोनों साइडों पर सीड बोल लगाए जा रहे हैं। इस में पांच तरह के बीजों के साथ जैविक खाद, मिट्टी से ये बोल बनाए जा रहे है। बारिश में अंकुरित होकर पौधे उग जायेंगे।