नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार के द्वारा जब वह दूसरी बार के विधायक थे तब क्षेत्र के श्मशान एवं कब्रिस्तान के विकास के लिए विधायक निधि से कार्य करवा रहे थे। विधायक ने छावनी कब्रिस्तान के विकास कार्य के लिए घोषणा की, परन्तु तीसरी बार विधायक बन चुके। लेकिन पूर्व में की गई घोषणा पर अमल नहीं हुआ। कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों के द्वारा नगर पालिका अधिकारियों से सम्पर्क बनाए रखा परन्तु वे हमेशा टालमटोल करते रहे।
कब्रिस्तान विकास समिति छावनी नीमच के मीडिया प्रभारी भूरा कुरेशी ने बताया कि कमेटी के सदस्यों के द्वारा विधायक से सम्पर्क किया गया, तब जाकर छह माह पूर्व टेंडर किया गया। विधानसभा चुनाव एवं आचार संहिता खत्म होने के बाद वार्ड पार्षद एवं ठेकेदार के द्वारा कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर जमीन पर गेती लगाकर शुभारंभ किया, परन्तु लोकसभा चुनाव एवं आचार संहिता का पालन करने के बाद भी कब्रिस्तान के कार्य के लिए ठेकेदार के द्वारा सामाग्री नहीं होना का कहना जबकि क्षेत्र मे सरकार के द्वारा विकास कार्य हो रहै है तो वर्षों पूर्व की गई विधायक की एवं टेंडर होने के बाद एवं वार्ड पार्षद एवं ठेकेदार के द्वारा शुभारंभ करने के बाद भी कार्य का नहीं मुस्लिम समाज के प्रति उदासीनता उजागर करता है।