रामपुरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में स्कूल चले अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में राज्य शासन के आदेशानुसार नियुक्त अधिकारी केएल सूर्यवंशी (मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामपुरा) एवं संकुल प्राचार्य बालक रामपुरा ओपी गुप्ता की गरिमामय उपस्तिथि में सम्पन हुआ।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत जाकिर हुसैन, सन्ध्या जोशी और राजाराम मेघवाल द्वारा किया गया। सीएमओ साहब द्वारा सभी बच्चों को पेन,पेंसिल उपहार स्वरूप वितरित की गई। तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ। जिसमे सभी बच्चों को बताया कि कठोर परिश्रम कर अपने भविष्य को अच्छा बनाया जा सकता है। मन लगाकर अध्यापन करने से ही भविष्य का निर्माण होगा।कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार संस्था प्रमुख जाकिर हुसैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजाराम मेघवाल द्वारा किया गया।