झालावाड़। जिले के गांव भीलवाड़ी मे ललिता देवी संत आश्रम के महंत पवन दास ने एक नई मुहिम के साथ हर घर रामायण के उद्देश्य से गांव में अखंड रामायण का पाठ करवाया गया। जिसके अंतर्गत गांव में लगभग 21 दिवसीय रामायण चलती रही रामायण जी का प्रारंभ प्राचार्य महेश शर्मा के घर से हुआ जो गांव के कहीं घरों में अखंड होती हुई ललिता देवी संत आश्रम पर सामूहिक हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुई। गुरुदेव का कहना है कि हर घर रामायण सुख समृद्धि एवं पवित्रता का संचार करती है आश्रम के सभी भक्तजनों ने पूरी मेहनत व लगन से सेवा की प्रधान सेवक मुरली गुप्ता ने बताया की सभी भक्तजनों का अच्छा सहयोग रहा जिससे 21 दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन सफल हुआ।