नीमच। जिले के रामपुरा में आज शुक्रवार सुबह 9 बजे से जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। रामपुरा में हो रही प्री मानसून की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। नगर के लालबाग क्षेत्र में पानी का बहाव इतना तेज रहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन भी उसकी चपेट में आकर नीचे गिर गए। क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश ने नागरिकों को भीषण गर्मी व उमस से निजात दिलाई।