पिपलियामंडी। महू-नीमच हाइवे बरखेड़ा पंथ देवनारायण मंदिर के सामने सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित होकर डिवाइडर के टकराने से मुकेश पोरवाल निवासी पिपलियामंडी की मौके पर ही मौत हो गई है। टोल एंबुलेंस की मदद से पिपलिया मंडी लाया गया।