मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के नागर पिपलिया में एक बाईक क्रमांक एमपी 14 एमबी 3481 कुएं मे गिर गई, जिसके चालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे और अज्ञात बाइक चालक को निकाला। युवक की पहचान कचनारा निवासी दीपक पिता बद्रीलाल बागरी (22) के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और दीपक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए।