चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पूण लोकसभा चुनाव मे रिकार्ड मतों से विजयी होने पर पार्टी के एक विकलांग कार्यकर्ता रतन जाट ने अपनी मनोकामना पुरी होने पर मीरा मार्केट से साँवरिया जी मंदिर तक पैदल यात्रा की।
उल्लेखनीय है कि राशमी तहसील के लुकड़ी गांव निवासी रतनलाल जाट एक पैर से निशक्त हैं और वर्षों से मीरा मार्केट में चाय की थड़ी लगाकर रोजगार कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पुनः सांसद बनने की सांवरिया सेठ से प्रार्थना की थी और मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने पदयात्रा की।
ऐसे कार्यकर्ता की निष्ठा भावना और सेवा के लिए क्षेत्र वासियों ने रतनलाल की यात्रा होने पर उनका अभिनंदन किया।