गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग व आसपास के क्षेत्र में सुबह 9 बजे से जोरदार बारिश का दौर जारी है। रात 2 बजे भी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है। वहीं गांव समीप बने नाले खाल में पुलिया उपर पानी बह निकला। जोरदार बारिश से खेतो से पानी बह निकला। वहीं क्षेत्र के लोगों को बारिश ने गर्मी से राहत दी है। खेत भी पानी से भर गये है।