BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 3:11 pm
KHABAR : शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति चंबल के पानी की मांग को लेकर निकालेगी रैली, जन-जन से की सहभागिता की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति चंबल के पानी की मांग को लेकर 22 जून को शहर में रैली निकालेगी और जिले के जनप्रतिनिधियों से नीमच शहर को चंबल का पानी दिए जाने की मांग को पूरजोर तरीके से रखेगी। कृति की रैली में 25 से अधिक संस्‍था व संगठनों के सदस्‍य भी शामिल होंगे।
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि जिले की अग्रणी संस्‍था कृति साल 2006 से नीमच शहर को चंबल का पानी दिए जाने की मांग को निरंतर पूरजोर तरीके से उठा रही है लेकिन अब तक इस मांग को राज्‍य सरकार ने पूरा नहीं किया है। वर्तमान में राज्‍य सरकार ने चंबल नदी (गांधी सागर) से जलापूर्ति की योजना बनाई है, इस योजना में नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया है लेकिन जिला मुख्‍यालय नीमच सहित अन्‍य नगरीय निकायों को योजना से वंचित रखा गया है और उन्‍हें चंबल का पानी नहीं दिया जा रहा है। इसी को देखते हुए नीमच को चंबल का पानी दिए जाने की मांग को लेकर कृति 22 जून को रैली निकालेगी। यह रैली 22 जून (शनिवार) को शाम 5 बजे शहर के भारत माता चौराहा से शुरू होकर पुस्‍तक बाजार, जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, घंटा घर, नया बाजार, बारादरी, फव्‍वारा चौक, पटेल प्‍लाजा, कमल चौक, टैगोर मार्ग होते पुनरू भारत माता चौराहा पहुंचेगी, जहां चंबल के पानी की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। रैली में शहर की 25 से अधिक संस्‍थाओं व संगठनों के पदाधिकारी व सदस्‍य हिस्‍सा लेंगे।
अध्‍यक्ष श्री गौड़ व प्रचार सचिव श्री शर्मा ने शहर के नागरिकों, संस्‍था व संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्‍यों से अधिक से अधिक संख्‍या में रैली में शामिल होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE