भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक सूलिया में 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2024 जिसकी थीम है। स्वयं और समाज के लिए योग को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तरीय योग दिवस मनाया गया। प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक योग किया गया। समस्त विद्यार्थी पंचायत सूलिया के सरपंच बहादुर सिंह लौर ग्राम विकास अधिकारी साहिल खान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भामाशाह विद्यार्थियों के अभिभावक पीईईओ सूलिया के समस्त कार्मिक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुरा का खेड़ा गुराड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगपुरा व श्रवण का खेड़ा के संस्था प्रधान व अध्यापक अध्यापिकाओं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूलिया का स्टाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी साथिन उपस्थित रहे। योग प्राणायाम योगासन करे।
इस दौरान मांगीलाल मीणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार शर्मा गजेन्द्र सिंह जादौन धीरज सिंह चन्द्रावत ने योग आसान प्राणायाम योग मंत्र कल्याण मंत्र करवाया। राजेश कुमार शर्मा ने तन मन जीवन चलो सँवारे गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। उन्होंने योग प्रारम्भ करने से पूर्व योग मंत्र बुलवाया। योग के समापन से पूर्व कल्याण मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः बुलवाया।
योगासन के दौरान ग्रीवा चलन स्कंध संचालन कटि चालन के बाद ताड़ासन वृक्षासन त्रिकोणासन शशकासन वज्रासन भुजंगासन शीर्षासन ।बटर फ्लाई के साथ ही कपालभांति अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम शीतली प्राणायाम आदि करवाये गए। योग के कार्यक्रम में धीरज सिंह राजेश कुमार शर्मा मांगीलाल मीणा घनशयाम नागर देवी सिंह नागर प्रीतिबाला जैन महेंद्र यादव राजेन्द्र शर्मा शीतल भटनागर मुकेश कुमार गौरीशंकर सहित कई कार्मिक उपस्थित रहे।