BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 6:02 pm
NEWS : नए अपराधिक कानून के संबध में प्रशिक्षण का आयोजन, जिले के सभी पुलिस अनुसंधान अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित, चैतन्य स्कूल के सभागार में हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नए अपराधिक कानून (New Criminal Law) एक जुलाई 2024 से सम्पूर्ण देश मे लागू होने जा रहे है। जिसका व्यापक प्रशिक्षण पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के ऑनलाईन व ऑफलाईन के अलावा सेमिनार तथा वर्कशॉप के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसी संदर्भ में पुलिस महकमें में सभी पदों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न प्रशिक्षण केंन्द्रों, रेंज व जिला मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे है, साथ ही ऑनलाईन प्रशिक्षण द्वारा भी स्टॉफ को प्रशिक्षित करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर नये अपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण हेतु 19 जून से लगातार ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय चैतन्य स्कूल के सभागार में आयोजित करवाया जा रहा हैं। इसके अलावा ऑफलाइन प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है। जिसमे कुल 1447 पुलिस कर्मचारीगण व जिले के थानों के थानाधिकारियों, अनुसंधान अधिकारियों तथा विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित पुलिस मुलाजमानों द्वारा (New Criminal Law) पर सारगर्भित प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। एडीजी ट्रेनिंग बी.एल.मीणा के निर्देश पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस एकेडमी से ऑनलाइन अनुभूत सेवाएँ प्रदान कर प्रशिक्षण दिया गया। नए कानून में बदली हुयी धाराए, उपबंध, कानून प्रदत नवीन अधिकारों कार्यप्रणाली तथा अनुसंधानिक बदलावों के प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्यार्थीयो की शंकाओं का निवारण भी किया गया। प्रशिक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय परबत सिंह,  अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, वृताधिकारी वृत चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक, संचित निरीक्षक अनिल पांडे सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी ऑनलाइन प्रशिक्षण से लाभ प्राप्त किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE