रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम बेसला से खिमला की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। होने वाले निर्माण कार्य में बीच में आने वाली पुलिया का नव निर्माण एवं चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इस मार्ग से लगभग पांच गांव का आवागमन होता है। क्योंकि इस मार्ग पर पहले से ही पुलिया बनी हुई थी और मार्ग का डामरीकरण किया हुआ था। क्योंकि ग्रीको कंपनी व डीबीएल कंपनी दोनों कंपनियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है, लेकिन कंपनियों के भारी वाहन और आवागमन के लिए इस मार्ग का चौडीकरण व नवीन पूलिया का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की वजह से बनाया गया बायपास मार्ग बह गया एवं आसपास के खेतों में काफी पानी इकट्ठा हो गया। कई खेतों की मिट्टी भी पानी के साथ बह गई, जिससे आने वाले समय में किसानों को अपने खेतों में फसल की बोवनी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि कई खेतों की मिट्टी ही पानी अपने साथ बहाकर ले गया, जिससे वह किसान अपने खेतों में कैसे फसल उगाएगा। भारी बारिश के चलते बायपास मार्ग बहने से कई घंटे तक मार्ग जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतार देखी गई।