नीमच। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए नीमच के अग्रोहा भवन में बालिकाओं और महिलाओं ने तीन दिनों तक जमकर लाठी भांजी और तलवारबाजी के गुर सीखे।
बताते चलें कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं पारंपरिक खेलकूद के तीन दिवसीय शिविर का कल समापन हुआ। शिविर में उज्जैन से आई भारत विकास परिषद की प्रांतीय प्रमुख पूजा चित्तौड़ा ने 100 से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना, तलवारबाजी और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने महिलाओं को हर एक क्षेत्र में सफलता का परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार और वरिष्ठ समाज सेवी संतोष चोपड़ा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर रीजनल सेक्रेटरी सुनील सिंहल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, क्रांति महिला प्रमुख सुनीता सिंहल, संदीप खाबिया, अशोक मंगल, सुशील गट्टानी, विश्वास खंडेलवाल, सतीश गोयल, शिवा मित्तल, मीना जयसवाल, सुनीता मंगल, अर्चना गट्टानी, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, कमल गोयल, मनोज माहेश्वरी, जितेंद्र शक्तावत, संजय डांगी, सुनीश चोरडिया, सुनील जाधव, पंकज दुबे, मुकेश डबकरा आदि मौजूद रहे।