BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 7:13 pm
KHABAR : हैल्थ नेचर एंड यू, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन नीमच एवं नेहरू युवा केंद्र नीमच के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग“ महिला सशक्तिकरण एवं समाज के लिए विषय पर परिचर्चा सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हैल्थ नेचर एंड यू, इंटरनेषनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाईजेषन नीमच एवं नेहरू युवा केन्द्र नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून 2024 षुक्रवार को सायं 6 बजे हेल्थ नेचर एंड यू एकेडमी, जारोली ट्रेड सेन्टर, टैगोर मार्ग नीमच पर “योग“ महिला सशक्तिकरण एवं समाज के लिए विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।
परिचर्चा में मुख्य वक्ता आई एन ओ जिला कोषाध्यक्ष ज्योति मेहता ने कहा कि महिला सषक्तिकरण में योग का अहम योगदान है। महिलाओं पर ही परिवार की जिम्मेदारी होती है। आत्मषक्ति से महिलाएं आगे बढें और स्वयं को कमजोर ना समझें।
पर्यावरणविद् निकिता सिंहल ने पतंजलि योग सूत्र - योगस्य चित्त वृत्ति निरोधः को समझाते हुए कहा कि योग में आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का समावेष है। महिलाएं घर-बाहर दोनों की जिम्मेदारी बखूबी संभालती हैं। वे समय निकालकर योग जरूर करें। जिससे वे मानसिक, षारीरिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत होंगी।
जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य संगीता जारोली ने कहा कि वैदिक काल में नारी का सम्मान था, जिसमें उत्तरोत्तर गिरावट आती गई। वैदिक काल में गार्गी, मैत्री जैसी कई विदूषी महिलाएं हुईं। बीते दौर में नारी को बोझ माना जाने लगा था। कन्या भ्रूण हत्या की वजह से लिंगानुपात गडबडा गया है। जिससे सामाजिक परेषानियां बढी हैं। महिलाएं समाज और परिवार की महत्वपूर्ण धुरी है। महिलाओं के कानूनी अधिकारों को विस्तार से बताया।
आयुर्वेदाचार्य रमेषचन्द्र जैन ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए महिलाओं को सषक्त बनाने पर जोर दिया।
आई एन ओ पौधा बैंक संयोजक पुष्पलता सक्सेना ने कहा कि महिलाएं षिक्षित हों, स्वावलम्बी बनें। महिला षिक्षा पर कभी रोक नहीं रही। हम सुधरेंगे जग सुधरेगा की उक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं चुनौतियों से ना घबराएं। स्व जागरूकता आवष्यक है। योग बाह्य एवं आंतरिक स्तर पर कार्य करता है। सभी योग करें और मानसिक, षारीरिक एवं भावनात्मक रूप से सषक्त बनें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.महेष षर्मा ने कहा कि सभी योग को दैनिक जीवन में आवष्यक रूप से अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मातृषक्ति अपनी संतति को संस्कारवान बनाएं।
परिचर्चा के अन्त में दिलावरसिंह कण्डारा ने मधुर भजन प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम में सी एन वाई एस के पिछले सत्र के प्रमाणपत्र का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में आई एन ओ संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर, नवीन अग्रवाल, नगर पालिका पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, आईएनओ सहसचिव चन्द्रकान्ता दानगढ, हैल्थ नेचर एंड यू डायरेक्टर प्रीति सक्सेना, नताशा शर्मा, कुलदीप राठौर, महेश पाराशर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आईएनओ नीमच जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना ने किया जबकि आभार सचिव रूद्र पाराषर ने माना। उक्त जानकारी आईएनओ जिला प्रचार सचिव नीतिन सक्सेना ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE