नीमच। अन्नपुर्णा सेवा न्यास एवं मेदांता हॉस्पिटल इंदौर द्वारा नीमच में एक विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी समाज भवन पर रविवार 23जून को आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी न्यास के संरक्षक राकेश जैन पप्पू , अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले एवम सचिव प्रकाश मंडावरिया ने दी उन्होंने बताया कि शिविर में प्रदेश में प्रख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप श्रीवास्तव मेडिकल डायरेक्टर ह्रदय शल्य चिकित्सा, डॉ एच पी यादव गैसट्रोलोजी पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ जय सिंह अरोड़ा नेफ्रोलोजी , डॉ गौतम राज पंजाबी गठिया रोग विशेषज्ञ, डॉ कुशल कालावित जनरल मेडिसिन सेवाए प्रदान करेंगे। ईसीजी ब्लड प्रेशर एवम ब्लड शुगर की जांच निशुल्क होगी। इसी के साथ डॉ संदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रारंभ में ह्रदय रोग से संबंधित निवारण एवम बचाव पर मार्ग दर्शन दिया जायेगा।