BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 12:56 pm
KHABAR : नीमच में निकली भगवान श्री जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भव्य यात्रा, भक्तों ने उत्साह के साथ लिया भाग, जयकारों से गूंजे प्रमुख मार्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी का जन्मोत्सव और देव स्नान यात्रा के उत्सव का भव्य कार्यक्रम इस्कॉन द्वारा पहली बार पूरे उत्साह और आस्था के साथ आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि ‌उड़ीसा स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर की तर्ज़ पर नीमच में भी कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के भक्तों द्वारा निकाली गई। पूर्णिमा के दिन शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम, देवी सुभद्रा की देवस्नान यात्रा नीमच में डॉक्टर जेसी वर्मा के निवास कृष्णा विला विकास नगर से मंत्रोच्चार और विधि विधान से निकली। देव स्नान यात्रा और नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल हुए। संध्या काल में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में नगर संकीर्तन और देवस्नान, मंगलाचरण, स्वस्ति वाचन, महा अभिषेक छप्पन भोग अर्पण और महा आरती हुई। 

भगवान जगन्नाथ ने इस अवसर पर गजवेश में भक्तों को दर्शन दिये। तत्पश्चात महाप्रसादम वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णभावना अमृत संघ (इस्कॉन) के डॉ. जेसी वर्मा, डॉ सतीश चौधरी, डॉ निरूपा झा, इस्कॉन प्रमुख नीमच रघुनाथ प्रसाद दास और समस्त कृष्ण भक्त सपरिवार मौजूद रहे। बतातें चलें कि 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा का आयोजन नीमच में प्रथम बार होने जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE