BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 3:32 pm
KHABAR : शहर के गोमाबाई रोड स्थित रोटरी डायमंड पार्क में रोटरी मंडल अध्यक्ष रितु ग्रोवर व संस्कार कोठारी ने किया नवनिर्मित कुइयां का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के गोमाबाई रोड स्थित रोटरी डायमंड पार्क में नवनिर्मित कुइयां का लोकार्पण रोटरी मंडल अध्यक्ष रितु ग्रोवर, संस्कार कोठारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन और रोटेरियन दर्शन सिंह गांधी भी मौजूद रहे। 
बताते चलें कि रोटरी डायमंड पार्क में लगे वृक्ष और पौधों के रखरखाव हेतु पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गार्डन को हरा भरा रखने के लिए पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर क्लब द्वारा 25 फीट गहरे कुए का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर स्वाति चोपड़ा ने कहा कि रोटरी डायमंड सेवा के क्षेत्र में लगातार अच्छे और बड़े कामों को अंजाम दे रहा है। नगर पालिका आपके सेवा प्रकल्पों में हमेशा सहयोग करने को तैयार है। 
इस अवसर पर राकेश पप्पू जैन ने रोटरी डायमंड क्लब के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में भी यह क्लब हमेशा आगे रहा है। रोटरी डायमंड पार्क नीमच वासियों के लिए अभिनव सौगात है। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब नीमच डायमंड  के अध्यक्ष गौरव पाराशर, सचिव सौरभ शर्मा और कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल भी मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE