रामपुरा। ग्राम बेसला क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालने के नाम पर संबंधित कंपनी की मनमानी व दबंगता का एक मामला सामने आया है। यहां कंपनी के जिम्मेदारों ने ग्राम पंचायत व किसानों की बिना अनुमति के ही खेतों की खुदाई कर डाली और पाइप लाइन बिछा दी। इसके बाद खेत का भराव कर दिया।
ग्रामीणों ने संबंधित डीबीएल कंपनी को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कंपनी के जिम्मेदारों ने सात दिनों में खेतों को व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया। लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है। खेतों में जो नुकसान हुआ फसल बोने की स्थिति में नहीं है। इसलिए आज हम तहसील कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से डीबीएल कंपनी द्वारा बिना किसी अनुमति के मनमाने तरीके से कृषकों के खेतों में से होकर पाइप लाइन डालने, जिस कारण से खेतों में गडडे होकर जलभराव की स्थिति निर्मित होने से इस साल खेतों में फसल नहीं बो सकने की स्थिति निर्मित हो गई। डीबीएल कंपनी द्वारा बिना किसी पंचायत तथा बिना किसी अनुमति के पाइप लाइन हमारे खेतों के मध्य से होकर डाली गई, जिस कारण से हमारे खेतों में बडे बडे गड्ढे हो गए। और बारिश होने के कारण उक्त गड्ढों में पानी भर गया, जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति निर्मित होकर दलदल जैसी स्थिति जगह-जगह निर्मित हो गई। जिस कारण से खेतों में इस साल फसल नहीं बोई जा सकती और आगामी फसलों में भी बहुत नुकसानी होगी। उचित कार्यवाही करते हुए हमारे खेतों की स्थिति को सही किए जाने को लेकर उचित आदेश प्रदान कर होने वाली नुकसानी का मुआवजा राशि दिलाई जाये। नहीं तो हमारे द्वारा अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जावेगा, जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।