नीमच। इनरव्हील क्लब ने देवास में संपन्न हुए शत प्रशस्ति अवार्ड समारोह में उपलब्धियों की झड़ी लगा दी। रज़िया अहमद और उनकी कार्यकारिणी के कार्यकाल में टीम के सहयोग से अंजाम दिए गए उल्लेखनीय कार्यों के बूते पर इनरव्हील क्लब नीमच के नाम का डंका देवास में आयोजित हुए अवॉर्ड सेरेमनी में जमकर बजा। इनरव्हील क्लब द्वारा इस वर्ष के कार्यकाल में तेरह अलग-अलग क्षेत्र में किए गए प्रोजेक्ट के माध्यम से एक सौ दस कार्य किए गए। जिसके आधार पर क्लब को तेरह विशिष्ट कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रज़िया अहमद को सोलर स्ट्रीट लाइट, वाटर स्कार्सिटी, टेक एंपावर,राइजिंग स्ट्रांग,आई आई एल एम,लीड द यूथ, अडॉप्ट ए मिशन, जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट, राइट्स एंड रिस्पांसिबिलिटी आदि क्षेत्रों में कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। वही सचिव अमरजीत छाबड़ा को सर्विस कमेंडेशन अवार्ड और अकोलेक पर एक्सीलेंस बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुसुम कदम को बेस्ट एडिटर का अवार्ड मिला। बताते चले कि नीमच का इनरव्हील क्लब लगातार सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सामाजिक क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।