नीमच। बारिश का मौसम आ चुका है, लेकिन पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। नीमच उपनगर बघाना के वार्ड नंबर 36 से हम्माल मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि हम लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर परेशान है। मोहल्ले में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आए दिन वाद विवाद और लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण की वजह से टैंकर भी नहीं आ पाते हैं। पानी और अतिक्रमण की समस्या से परेशान लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम्माल मोहल्ले के निवासियों ने जनसुनवाई में बताया कि क्षेत्र में पानी सड़क नाली सफाई समस्याओं को लेकर हम लोग कीड़े मकोड़े की जिंदगी जी रहे हैं। वार्डवासियों ने तुरंत उचित कार्रवाई की जाए।