मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी खवासा में मंगलवार को खेत पर बुवाई करने गए युवक की मौत हो गई। परिजन उक्त युवक को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देवरी खवासा निवासी युवक राजू पिता शांतिलाल पाटीदार मंगलवार को सुबह अपने खेत पर बुवाई का कार्य करने गया था। इसी दौरान किसी जहरीले जानवर ने उसे काट लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।