नीमच। धर्म विशेष के लोग हिंदू लखारा समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अवैध रूप से अपने नाम के साथ लखेरा लखारा जाति जोड़कर समाज को बदनाम किया जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए लक्षकार लखेरा समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आज नीमच के फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया गया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया और मध्यप्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। भारत माता चौराहा पर तहसीलदार संजय मालवीय को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि धर्म विशेष के लोग अवैध रूप से लखेरा, लखारा जाति के नाम का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के आधार कार्ड निरस्त किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राजस्व रिकॉर्ड में हिंदू लखेरा लखारा समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया गया है।