चित्तौड़गढ़। श्रमण संघीय आचार्य प्रवर शिवमुनि जी मसा की आज्ञानुवति सरल आत्मा उप प्रवर्तनी महासाध्वी श्री मंजुला श्री मसा की सुशिष्या आगम रसिका साध्वी रत्ना प्रेक्षा श्री मसा आदि ठाणा 4 का प्रवचन कल बुधवार 26 जून को प्रात 8.30 बजे से मीरा नगर स्थानक में होगा। सभी श्रावक-श्राविका अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जिनवाणी श्रवण एवम दर्शन वंदन का लाभ लेवें।
यह जानकारी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मीरा नगर चितौड़गढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल लोढ़ा एवं मंत्री पारसमल बाबेल ने दी।