BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 8:17 pm
NEWS : कोमी एकता के प्रतीक मेवाड के महान सूफी संत के 23 वें सालाना उर्स मुबारक पर निकला चादर शरीफ का जुलूस, कल होगी कुल की रस्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बून्दी रोड स्थित कोमी एकता के प्रतीक मेवाड के महान सूफी संत हजरत अताए ख्वाजा हाफीज सैयद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी साहब रहमतल्तुल्लाह अलैह के 23 वां सालाना उर्स मुबारक पर चादर शरीफ का जुलूस निकला।  
सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने बताया कि जुलुस अशरफी सा. के निवास से छीपा मोहल्ला, अशरफी चौक, लौहार मोहल्ला, गोलप्याउ, देहली गेट होता हुआ बूंदी रोड़ स्थित अशरफी सा. की दरगाह शरीफ पहुंचा। जुलुस में देहली गेट सेहरी पार्टी नातिया कलाम पढते हुए चल रहे थे और बग्गी में और ऑल इण्डिया औलमा मशाइख बोर्ड के कौमी सदर हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ सा. किछोछा शरीफ व बग्गी में सज्जादानशीन हाजी मोहम्मद सलीम अशरफी, सज्जादानशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी तशरीफ फरमा रहे थे। इस मौके पर मुफ्ती उस्मान अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुबेर अशरफी, मोलाना उमेर अशरफी, मोलाना जुनेद अशरफी जुलुस में बग्गी के साथ चल रहे थे।  
अशरफी युवा जमात के सदर गुलाम रसुल, सैकेट्री यासिन छीपा, शोएब अशरफी, सोनू अशरफी, शाहीद छीपा, आलम छीपा, जाकिर खान, राजु भाई, सलीम खान, अब्दुल हमीद मंसुरी जुलुस मे नातिया कलाम पढते हुए चल रहे थे।  
छीपा मोहल्ला, देहली गेट, अशरफी चौक, पर कई मुरीदों ने व कमेटियों ने जुलुस का इस्तकबाल किया व सज्जादागान की दस्तारबन्दी व फुलो का हार पहनाकर स्वागत किया। मक्का शरीफ, मदीना शरीफ, बगदाद शरीफ, किछोछा, अजमेेर शरीफ की चादर पेश की गयी व अशरफी सा. के सैकडो मुरीदों व जायरीनों ने चादर पेश की।
26 जून बुधवार को कुल की रस्म सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसमें महफिले कव्वाली होगी। ओलादे गोसे आजम ताजुल ओलिया डॉ.सैयद जलालुद्दीन अशरफ साहब (कादरीमियॉ) तकरीर फरमाएंगे और ऑल इण्डिया औलमा मशाइख बोर्ड के कौमी सदर हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ साहब दुआ फरमाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE