गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में नालियों के निर्माण कार्य में जमकर धांधली हो रही है। जिसमें न तो सही मात्रा में सीमेंट डाली जा रही है और न ही गिट्टी की कोई माप है। जिस रोड के ठेकेदार नाली बनाने वाले ठेकेदार को ठेका दिया वो दिनभर शराब के नशे मे इधर उघर घूमता है और सब काम लेबर के भरोसे चल रहा है। इस विषय को लेकर कई बार ठेकेदार की शिकायत की गई, पर वह मनमनी पर उतारु है।
दिनेश भील, कारुलाल भील, राजू भील ने बताया कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। नालियां कई जगह चोडी तो कई जगह संकरी कर दी है और नालियों में ढलान भी नही दिया है। घरों के समाने गंदा पानी भरा है। ठेकेदार ने पानी की निकासी भी सही नहीं की है। बारिश का पानी कहा निकलेगा कई बार हम सब ने ठेकेदार को अवगत कराया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बरखेड़ा अम्बेखा से बोलिया मार्ग कि लंबाई 5 किमी है, जिसकी लागत 631.78 लाख का भूमिपूजन करीब 3 साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार राजकुमार अपनी मनमानी करता आ रहा है। जब ग्रामीण कोई किसी बात को लेकर ठेकेदार राजकुमार को शिकायत करते हैं तो उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कई जगह रास्तों मे मटेरियल पड़ा है। बारिश का पानी भी भरा है। लोगों को निकलने भी बडी परेशानी हो रही है। कई जगह अभी भी लोगों के घरों के समाने मटेरियल छोड़ दिया गया है।