BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 3:23 pm
KHABAR : चेना माता कुशला माता का 39 वां महोत्सव आज से, सजेगा श्याम बाबा का आलोकिक दरबार होगी भव्य भजन संध्या, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चैना माता कुशला माता मंदिर ट्रस्ट केन्ट व शिव लक्षकार लखेरा नवयुवक मंडल नीमच सिटी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय चेना माता कुशला माता रूप जी महाराज का 39 वां जयंती महोत्सव आज से बड़े धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। 
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लखेरा  शिव लखेरा मंडल के अध्यक्ष अमृत बागड़ी व उत्सव समिति के अध्यक्ष राधेश्याम केथुनिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी लखेरा समाज का दो दिवसीय महोत्सव 27 व 28 जून को स्कीम नंबर 9 में स्थित मातेश्वरी चेना माता - कुशला माता मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस गणपति स्थापना चैना कुशला माता का श्रृंगार , अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जावेगा1008 महंत अयोध्या दास महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। शाम 8 बजे बाबा श्याम को भव्य अलौकिक दरबार सजाया जाएगा जिसमें कलाकार प्रबल जैन, हर्षित मन्दसौर  के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी।
कार्यक्रम के अगले दिवस 28 जून को सुबह 8:00 बजे अच्छी वर्षा की कामनाओं सुख समृद्धि  लेकर विद्वान पंडितों के द्वार मातेश्वरी चेना-कुशला माता का हवन किया जायेगा। इसके पश्चात कार्यक्रम में पधारे  अतिथियों व समाज के वरिष्ठ जनों, के साथ ही  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। प्रात:12 बजे से स्कीम नंबर 9 मंदिर परिसर से कलश यात्रा (चल समारोह) निकाला जाएगा, जो घंटाघर कमल चौक 4 जीरो पुस्तक बाजार से प्रमुख मार्गों से होता हुआ नीमच  स्थित मंदिर उद्यान में पहुंचेगा। धर्मसभा में परिवर्तित होगा। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेश के समाजन भाग लेगे। लखेरा समाज के पदाधिकारी गोपाल भाटी, किशोर बागड़ी,मुकेश हाटडिया महेश चौहान,,प्रकाश परिहार, दिनेश केथुनिया, रमेश चौहान ने समाज जनों से अनुरोध किया है कि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE