BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 6:30 pm
KHABAR : नीमच के टाउन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, वृहद रक्त समूह परीक्षण शिविर के बारे में दी जानकारी, लोगों से की लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 28 जून को जिले में वृहद रक्त समूह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठन जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग सतत प्रयास कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग अपना रक्त समूह प्रशिक्षण इस शिविर में करवा सके।

इसी कड़ी में गुरुवार को शहर के दशहरा मैदान के समीप स्थित टाउन हॉल पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शिविर के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।

नीमच विकास खण्ड में इस रक्त समूह परीक्षण शिविर के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 71 केंद्र, जबकि नीमच शहर में 17 जगह रक्त की जांच की जाएगी। प्रशिक्षण में सभी टीम मेंबरों को बताया गया कि किस प्रकार केंद्रों पर व्यवस्था रहेगी। फार्म किस तरह भरना है, रक्त की जांच कर ब्लड की जानकारी एकत्रित कैसे करना है। साथ ही शिविर से जुड़े सामग्री भी सभी प्रशिक्षण में शामिल आए अधिकारी कर्मचारियों को दी गई। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर प्रवीण पांचाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE