BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 3:59 pm
KHABAR : शहर में लखेरा समाज ने उत्साह व उमंग के साथ मनाया दो दिवसीय महोत्सव, बैंडबाजों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट द्वारा शीतला माता कुशला माता मंदिर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गणपति पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर लखेरा समाज द्वारा शीतला माता चैना माता की शोभायात्रा निकाली गई।जो कि मंदिर से प्रारंभ होकर मूलचंद मार्ग, ज्ञान मंदिर कॉलेज,जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, कमल चौक, टैगोर मार्ग पुस्तक बाजार और नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई पुनः चैना माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर भक्तजन भजनों की स्वर लहरियों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। रथ में चैना माता कुशला माता की छवि को फूलों से श्रृंगारित कर विराजित किया गया था। महिलाओं ने मंगल कलश शिरोधार्य कर रखे थे। ढोल नगाड़ों की धुन पर युवक युवतियां खूब थिरके। इस अवसर पर  भारत वर्ष के लखेरा समाज के मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र के श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की महा आरती के बाद प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE