इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठापूर्ण प्रसंग भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का इंदौर में आयोजन हुआ। इस महोत्सव में पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले इंदौर शहर सहित देशभर के कई पत्रकारों को विशिष्ट और उत्कर्ष कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में स्टेट प्रेस क्लब मप्र ने मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीर पाठक का भी विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई नेताओं ने शिरकत कर पत्रकारों को सम्मानित किया।