मनासा। पूरे नीमच जिले में 28 जून को वृहद रूप से रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद शाखा मनासा एवं पर्यावरण मित्र संस्थान मनासा ने संयुक्त रूप से इस शिविर में अपनी सेवाएं दी।
इस शिविर में सबसे अच्छी बात यह रही की इस शिविर स्थल बाबा रामदेव मंदिर के पास भाटखेड़ी नाका पर जितने भी रक्त समूह परीक्षण करवाने व्यक्ति आए उन्हें सीड बॉल एवं टॉफ़ी पारितोषित के रूप में प्रदान की गई। इस नवाचार की सर्वत्र बहुत प्रशंसा की गई।
ग्रामीण इलाके का शिविर स्थल होने के बावजूद भी यहां पर अपना रक्त परीक्षण करवाने के लिए लोगों में अपार उत्साह था।
परिषद परिवार के डॉ. सीमा तिवारी, डिम्पल मुंगड, किरण सोनी, अजय तिवारी पंकज पोरवाल अनुराग शर्मा आनंद मानावत, राजेन्द्र चौखडा, सुनील सोनी अंकुश सोडाणी मधुसूदन मुंगड, अजय विजयवर्गीय, मनोज पामेचा, अंकेश झंवर एवं अन्य कई सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।