BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 5:17 pm
BIG NEWS : नीमच के विशेषज्ञ सर्जन हासिल कर रहे नित नई उपलब्धियां, फिर हुआ ये जटिल ऑपरेशन, 28 साल की महिला के शरीर से निकाला इतने किलो वजनी गठान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सर्जरी के क्षेत्र में नीमच के विशेषज्ञ सर्जन नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अपने पेशागत दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता के साथ करते हुए मरीजों की जान बचा रहे हैं। साथ ही जटिल ऑपरेशन कर चिकित्सा के क्षेत्र में नीमच के नाम को भी विश्वसनीयता के साथ स्थापित कर रहे हैं। नीमच के वधवा नर्सिंग होम पर हुए आज एक महिला के काफी जटिल ऑपरेशन ने फिर यह बात सिद्ध कर दी है। 

मंदसौर के समीप रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला के ह्यूज ओवेरियन सिस्ट ‌जिसे आम भाषा में अंडाशय में सिस्ट भी कहा जा सकता है, उसे ऑपरेशन के माध्यम से डॉ स्वप्निल वाधवा और डॉक्टर प्रियंका कदम द्वारा सफलतापूर्वक निकाला गया। इस सफल ऑपरेशन में निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ रमेंद्र कदम का भी सहयोग रहा। महिला के शरीर से निकाली गई यह गठान 18 बाय 13 दशमलव 4 बाय 15,1 सेंटीमीटर बड़ी थी। जिसका वजन 6 किलो 800 ग्राम था। डॉ स्वप्निल वधवा ने कहा कि यह ऑपरेशन काफी जटिल और रिस्की था। लेकिन मुझे और डॉक्टर प्रियंका कदम को पूरा भरोसा था कि इस ऑपरेशन को हम कामयाबी के साथ अंजाम देंगे। भगवान की कृपा से ऐसा ही हुआ। 

बताते चलें कि यह महिला कई शहरों में जांच कराने और रेफर किए जाने के बाद वधवा नर्सिंग होम पर पहुंची थी। यहां डॉक्टर स्वप्निल वधवा से परामर्श के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल मरीज़ स्वस्थ महसूस कर रही है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर स्वप्निल वधवा पिछले 9 वर्षों से सर्जन के रूप में अपनी एक खास पहचान के साथ सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन का श्रेय टीम वर्क को दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE