BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 5:52 pm
KHABAR : गोवंश रक्षा वर्ष के तहत गोवर्धन गोशाला में कार्यक्रम का आयोजन, विधायक मारू ने की शिरकत, बोले- गोवंश की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। गोवंश की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। गाय केवल पशु नहीं है। हमारे शास्त्रों के अनुसार इसमें तेतिस करोड़ देवताओं का वास है। गाय के पंच गव्य से न केवल मानव प्रजाति का कल्याण होता है। बल्कि प्राकृतिक खेती में भी गोवंश का उतना ही महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए गाय की रक्षा करना और उसका संवर्धन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह बात विधायक मारु ने गोवंश रक्षा वर्ष के तहत गोवर्धन गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
मारु ने आगे कहा कि गौ शालाएं स्वावलम्बी बने इस दिशा में काम करने की जरूरत है। साथ प्रत्येक परिवार में गोपालन हो ताकि हम जैविक खेती को बढ़ावा दें सके। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पवन बरिया नें कहाँ की पशु पालन के प्रति पशुपालको को जागरूक होना चाहिए और इसमें आधुनिक तकनीक का समावेश होना चाहिए ताकि पशु पालन लाभ का काम बन सके और गोवंश की रक्षा हो सके। 
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विमलेश उइके नें पशु क्रूरता एवं गौ संरक्षण अधिनियमों के प्रावधान पर प्रकाश डाला और पशुओं के प्रति क्रूरता से बचने का आग्रह किया। 
नगर परिषद अध्यक्ष डॉ सीमा तिवारी नें पशुओं की पॉलिथीन से होने वाली मृत्यु पर चिंता जताते हुवे पॉलीथिन के उपयोग को कम से कम करने और उसमे खाद्य पदार्थ रोड पर न फेकने का आग्रह किया डॉ सीमा तिवारी नें पशुपालको से आग्रह किया की अपने पशुओं को बांध कर घर पर चारा खिलाये ताकि उनकी उत्पादन क्षमता बड़े तथा उनको पॉलीथिन के दुष्प्रभावो से बचाया जा सके व किसी प्रकार की जन हानि से भी बचा जा सके।
इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष मंगेश संगाई नें अतिथियों का आभर व्यक्त किया व गौशाला के भावी विकास की योजना रखी। अतिथियों के हाथो आनंद मानवता, शैलेन्द्र जैन, बंटू सचदेवा, प्रेम कुशवाहा, गोपाल मोदी, आदि दानदाताओं का सम्मान किया गया तथा वृक्षरोपण किया गया।

अंत में सभी नें गोरक्षा की शपथ ली- 
इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा, रोटरी क्लब मनासा, नारायण सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद, पर्यावरण मित्र संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा गौ प्रेमी व पशु चिकित्सा विभाग का अमला उपस्थित था 
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश पाटीदार नें किया तथा कार्यक्रम का संयोजन प्रद्युम्न मारु ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE