नीमच। जिले में आज उस वक्त खतरनाक सड़क हादसा हो गया जब एक मासूम 3 वर्षी बच्ची ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबने से घटना स्थल पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची 3 वर्ष की जानवी है जो अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आने से मासूम जानवी आगे के टायर के नीचे आ गई, जिसके चलते घटना स्थल पर जानवी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और मृतक जानवी को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर पीएम किया जा रहा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक मौसर के कार्यक्रम था टैंकर पानी लेकर जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।