BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 11:14 am
NEWS : प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं व महिलाओं को किया सम्मानित, असहाय महिला को भेंट की सिलाई मशीन, कमल जैन ने कहा- भारत विकास परिषद देश का सबसे बडा सेवा संगठन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश एक ऐसे कर्मयोद्धा थे जिन्होने स्वस्थ्य समर्थ और संस्कारित भारत की परिकल्पना १९६३ में की थी उन्होंने देखा कि समाज के अभिजात्य वर्ग और समृद्ध लोग प्रायः स्वार्थी, आत्मकेन्द्रित और समाज से विमुख होते जा रहे हैं ऐसी निराशाजनक स्थिति में उन्हें एकत्रित कर समाज जीवन में परिवर्तन लाने हेतु भारत विकास परिषद की स्थापना की और तीन दशकों तक अथक प्रयास कर विशाल संगठन का रूप दिया। आज भाविप देश का सबसे बडा सेवा संगठन है । ये विचार भाविप के रीजनल सचिव कमल जैन ने चितौड़गढ़  शाखा द्वारा डॉ सुरज प्रकाश के जन्मजयन्ति के अवसर पर शनिवार शाम को सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र राजीव नगर में आयोजित बैठक में कहे ।
बैठक में  निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन इन पर चर्चा की गई व डॉ सुरज प्रकाश की जन्मजयन्ति से परिषद के स्थापना दिवस दिनॉंक १० जुलाई तक सेवा पखवाडे के रूप मे मनाने का निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाल कृष्ण धुत प्रांतीय वित सचिव द्वारा कि गई। सचिव नरेंद्र कुमार जोशी ने संचालन किया व सम्मानित सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव नोट किये। परिषद की  स्थापना, उद्देश्य एवं संगठन बनाने की क्यों आवश्यकता पड़ी इसकी  जानकारी दिए गई। सेवा पखवाड़े के चलते परिषद द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त परित्यक्त असहाय महिला कृष्णा मीणा को सिलाई मशीन भेंट की गई ताकी  स्वयं आत्म निर्भर बन अपना जीवनयापन कर सके  अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण करने में परिषद द्वारा एक सार्थक भूमिका निभाने में सहयोग किया गया।
, रीजनल मंत्री कमल जैन, प्रान्तीय वित्त सचिव बाल कृष्ण धुत, प्रांतिय महिला प्रमुख शशि सनाढ्य, उपाध्यक्ष सीताराम मालीवाल, सचिव नरेंद्र कुमार जोशी, ऋषभ सुराणा , अर्चना मोदानी द्वारा  सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिका संगिता जैन व सहायक राकेश शर्मा को मोमेंट्स व उपरना ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में वर्ष 2023-24 में  21 प्रशिक्षणार्थी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया उन महिलाएं एवं बालिकाओं सीमा कीर  विधा साहु  हिना गोस्वामी रमैया व्यास कमला बावरी माया बावरी अर्चना सैनी   सुमित्रा साहु कविता साहु भावना मीणा ज्योति सेन पुष्पा माली भानु प्रिया  बरखा जैन सुमित्रा सालवी  टीना धोबी  कृष्णा मीणा हिमीका। अंजु वैष्णव समता डोडीया पुनम कीर को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया। वित्त सचिव बृजेश मोदानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में मनोहर लाल मुंदड़ा, राजेश न्याती, रमेश ईनाणी, सुनिल काबरा , राजेश खण्डेलवाल, सत्य नारायण काबरा, कनक मल मेहता, जगदीश सोमानी, सत्य प्रकाश निगम, चन्द्र प्रकाश सुखवाल, अरुणा सुखवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE