BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 11:54 am
KHABAR : ग्राम कछाला स्थित नारायण गौशाला में आयोजित हुआ गौ संरक्षक एवं दानदाताओं का  सम्मान समारोह, अतिथि के रूप में मौजूद रहे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। ग्राम कछाला स्थित नारायण गौ शाला में गौ संरक्षक एवं दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एक पूर्वमंत्री ओम प्रकाश सखलेचा मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित थे। रविवार शाम मिली जानकारी के अनुसार नीमच जिला पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि प्रदेश सरकार गौधन संवर्धन और उसके उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है।
गौ संरक्षण के क्षेत्र में सरकार द्वारा कोई कमी नहीं रखी जायेगी,  लेकिन यह कार्य अकेले सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता है। इसके लिए समाज के अच्छे लोगों  और गौ सेवकों को भी आगे आना होगा। तथा गौ शालाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा।
विधायक सखलेचा ने बताया कि यदि गाय के गोबर, मूत्र और दूध का सदुपयोग किया जाय तो गौ शालाएं आत्मनिर्भर हो सकती है। इस मौके पर उपस्थित गौ सेवकों ने सामूहिक रूप से गौ रक्षा की शपथ लेते हुए गौ शाला परिसर में पौधा रोपण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, पशुपालन विभाग के आला अधिकारी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE