BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 12:25 pm
KHABAR : नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल मंगल ने की रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमण्ड के सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमण्ड के सत्र 2024-25 के लिये कार्यकारिणी के अंतर्गत कोर कमेटी के हेमंत भण्डारी, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग (बामनबर्डी), कमल आंजना, राहुल खण्डेलवाल, दीपक ऐरन, गौरव पाराशर ने नवीन सत्र के लिये कमल मंगल को सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल मंगल के द्वारा क्लब की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष-आशीष गर्ग (गगन), उपाध्यक्ष-सौरभ शर्मा, नरेन्द्र बैरागी, संयुक्त सचिव-अतुल ऐरन, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, विधानसभा सचेतक गोपाल शर्मा, सुनील सोनी, एज्युकेशन चेयरमेन-संजय कोठारी, प्रमोद शर्मा, पल्स पोलियो चेयरमेन-हर्ष शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रवक्ता-धीरज गांधी, कार्यकारिणी सदस्य-अजीत कोठीफोड़ा, पवन खण्डेलवाल, गुणवंत जैन, गौरव पोरवाल, अंकित पगारिया, दिलीप जोशी, संदीप दरक, विश्वास मण्डवारिया, पीयुष धनोतिया, को चुना गया। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के प्रवक्ता धीरज गांधी ने बताया कि नवीन सत्र का आगाज आज 1 जुलाई 2024, सोमवार को रक्तदान शिविर से किया जायेगा। जो स्थानीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा। रोटरी डायमण्ड क्लब शहर के सभी रक्तदाताओं से अपील करता है कि शिविर में पधारकर रक्तदान अवश्य करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE