BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 4:17 pm
KHABAR : नीमच शहर के सरकारी और प्रावइेट डॉक्टर्स ने मनाया डॉक्टर्स डे, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर्स ने डॉक्टर्स-डे के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन गोमाबाई रोड नीमच पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, एसडीएम ममता खेड़े, सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटिल, डॉक्टर मनीष चमडिया, डॉक्टर दिनेश प्रसाद और डॉक्टर दीपक सिंहल मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरू चिकित्सकों की ओर से सभी अतिथि का पुष्पमाला पहनाकर की गई। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने डॉक्टर्स के देश-दुनिया और प्राणी मात्र के लिए दिए जा रहे योगदान पर चर्चा की। साथ ही इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला है। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच के सचिव डॉक्टर मनीष चमड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर्स-डे के मौके पर बीते कई दिनों से डॉक्टर्स-डे पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें इमा की ओर से प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सोमवार को भी डॉक्टर्स-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद आईएम भवन परिसर में पौधा रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष चमड़िया, राजेंद्र ऐरन, डॉक्टर संगीता भारती, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, डॉक्टर निरूपा झा, डॉक्टर सविता चमडिया, डॉक्टर आशीष अग्रवाल, डॉक्टर पीयूष प्रधान, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE