BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 6:43 pm
BIG REPORT : नीमच जिले का ग्राम उमाहेड़ा और मारपीट का मामला, जब पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस तो उठाई ये मांग, कार्रवाई और न्याय दिलाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बीते दिनों जिले के उमाहेडा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। जिमसें खेत पर चारा काटने गए मदनलाल मेघवाल नामक व्यक्ति को खेत पर ही आरोपियों द्वारा मारा पीटा गया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था मे नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं पीड़ित परिवार के लोग आज एसपी ऑफिस पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर एक आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से पीड़ित के बेटे नरेंद्र ने बताया कि उनके पिता के साथ 30 जून को आरोपियों ने तब मारपीट की जब वे खेत पर चारा काटने गए थे। जिसमें उन्हें गम्भीर चोट आई है और जिला चिकित्सालय में भर्ती है। अब आरोपी पक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार को डराया धमकाया जा रहा है, गाली गलौज की जा रही है। पुलिस रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है इससे परिवार भयभीत है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और उन्हें जल्द गिरफ्तार करें। अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, और उन्हें धमका रहे हैं। आवेदन देने के दौरान बड़ी संख्या परिजन ओर रिश्तेदार भी मौजूद रहे।

मामले पर पीड़ित के पुत्र नरेंद्र का कहना है कि आरोपियों से पूर्व में जमीन विवाद चल रहा है। रास्ते का विवाद था जो खत्म हो गया है। बावजूद इसके आरोपियों द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से के साथ गाली गलौज और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। अब रिपोर्ट उठाने ने लिए भी धमका रहे है। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें और हमें न्याय दिलाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE