BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 10:48 am
REPORT : चैत्र नवरात्रि के बाद श्री दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के खुले दान पात्र, प्रथम दिन की गणना में निकले इतने लाख, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। क्षेत्र के प्रसिद्ध चमत्कारी आरोग्य धाम दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के दान पात्र मंदिर समिति के अध्यक्ष एस.डी.एम गरोठ चन्दर सिंह सोलंकी के आदेशनुसार मंदिर समिति के सचिव भानपुरा तहसीलदार विनोद शर्मा के निर्देशन मे ग्राम पटवारी फूलचंद जजावरा द्वारा सोमवार को खोले गए।
गणना कार्य की अधिक जानकारी देते हुए मंदिर लेखपाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष संपन्न हुए चैत्र नवरात्रि के बाद दान पात्रों को प्रातः 11 बजे से देर शाम 6 बजे तक चली दान राशी की गणना मे प्रथम दिवस 19 लाख 73 हजार रुपये की गणना की गई।
गणना का कार्य राजस्व विभाग पटवारी गण ,महिला बाल विकास आंगनवाड़ी कर्मचारीगण,भानपुरा पुलिस बिट प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक गेंदा लाल पलासिया, ग्रामो के  कोटवार, मंदिर व्यवस्थापक रामेश्वर शर्मा, मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी, मंदिर कर्मचारी जगदीश योगी, पप्पू योगी,रमेश चन्द्र द्विवेदी, चतुर्भुज प्रजापति ग्राम कोटवार परमानंद शर्मा,मंदिर सफाई कर्मचारीगण द्वारा किया गया।
गणना उपरांत राशी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा गरोठ सहायक प्रबंधक जगदीश जोशी, बैंक कर्मचारी पंकज प्रजापति को सुपुर्द की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सी.सी.टी.वी कैमरे से गणना कार्य की रिकॉर्डिंग की गई। आगामी दिनों मे गणना कार्य जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE