BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : नीमच जिले की यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग का अमला, जब की सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के हिसाब से कार्रवाई तो उड़े वाहन चालकों के होश, स्कूली वाहनों की भी हुई जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग नीमच की टीम ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, सूबेदार सोनुबडगुर्जर, सूबेदार धर्मेन्द्रसिंह गौर द्वारा नीमच शहर के स्कूलों में जाकर स्कूल बसों को चेक करना प्रारंभ किया गया । इसी तारतम्य में आज ज्ञानोदय स्कूल पहुचकर स्कूल बसों की चेकिंग की गई।

वर्तमान में सभी स्कूल चालू हो गए हैं बच्चों का स्कूल आना जाना बसो के माध्यम से होने लगा है ऐसे में स्कूल बसो के समस्त दस्तावेज पूर्ण होकर सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी अनुसार बसों में कैमरा, फायर अलार्म, पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट के साथ-साथ अन्य आवश्यक जो दिए हुए निर्देशानुसार है उनके अनुसार बसों को चेक किया गया । साथ ही छात्रों को लाने ले जाने हेतु स्कूल में जितनी बसें संचालित हो रही है उनकी लिस्ट भी यातायात पुलिस द्वारा स्कूल प्रशासन से प्राप्त की गई , बसो के समस्त दस्तावेज फिटनेस , परमिट, आदि चेक किए गए स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप पांडे से मिलकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन सौपी गई जिसमे दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार बसों में पाई गई कमियो की पूर्ति कर गाइडलाईन का पालन करवाना सुनिश्चित करेगें ।
इसके साथ ही यात्री बसों के फिटनेस व दस्तावेज भी चेक किए गए उन्हें हिदायत दी गए कि वह निर्धारित सीमा में ही यात्रियों को बिठाएंगे वह समस्त दस्तावेज की पूर्ति कर यातायात के नियमों का पालन करेंगे ।
   
नोट - जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमो का उल्लघंन कर वाहन ना चलाए , यातायात के नियमों का पालन कर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग करेंगे ।                                                                                  
यातायात पुलिस  नीमच (म. प्र.)

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE