BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 11:07 am
NEWS : 1 माह और 08 दिन, जब घर से लापता हुई नाबालिग तो थाने पहुंचा पिता, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई तो यहां लगाई गुहार, पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा पत्र, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के जावर थाने क्षेत्र से लगभग 1 महीने 8 दिन पहले एक नाबालिक लड़की अचानक ला पता हो गई थी। पुलिस ने अभी तक इस मामले मे कोई संज्ञान नहीं लिया तो एक मजबूर पिता ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा और पत्र मे बताया की दिनांक 08.05.2024 को में मेरी दुकान के बाहर पंचर बना रहा था मेरी लड़की रवीना शाम को करीब 7.30 बजे हाथ मुंह धोने के लिए घर के पीछे खेतों में गई थी वहां से वापस नहीं आई काफी देर हो गई तो हमने आसपास तलाश किया तो मेरी लड़की रवीना का कोई पता नहीं चला तो मैने पुलिस थाना जावर में 10.05.2024 को पहली रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब से लेकर अभी तक मेरी लड़की को मे तलाश करता आ रहा हूं तो मुझे पता चला कि मेरी नाबालिक लड़की को गांव रामपुरिया थाना जावर का रहने वाला बृजमोहन पुत्र श्रीलाल जाती लोधा मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कर या अपहरण कर उठा कर ले गया है तो मेने थाना जावर में जाकर मुलजिम का पता बता दिया था और मुलजिम के घर पर भी जाकर आया तो मुलजिम घर पर उसी समय से गायब है मेने पुलिस को बता दिया कि मुलजिम बृजमोहन ही मेरी लड़की को ले गया है परंतु थाना जावर  पुलिस द्वारा अभी तक नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं की और ना ही मुलजिम को गिरफ्तार कर मेरी नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर रहे हैं मैं परेशान हो चुका हूं मैं थाने पर जाता हु तो थानेदार साहब कहते है कि हमारे पास तेरे अकेले का ही काम थोड़ी है जो कि तेरी फाइल लेकर बैठ जाएंगे तू खुद तलाश कर पता लग जाए तो हमें बता देना और गाड़ी का खर्चा दे देना हम पकड़ कर ले आएंगे रोजाना रोजाना थाने में मत आया कर वरना तुझे भी अंदर कर देंगे रोजाना आकर हमें परेशान करता है ज्यादा नेता बन रहा है तो मेरा ट्रांसफर करवा दे इस तरीके से मुझे डरा धमका कर भगा देते हैं और मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है मैं गरीब व्यक्ति हूं मेरी नाबालिक लड़की रवीना का कहीं पता नहीं चल रहा है क्या पता की हालत में है जिंदा है या उसे किसी ने मार दिया है मैं फिर भी रात दिन तलाश कर रहा हूं पुलिस थाना जावर मेरा सहयोग नहीं कर रहा है इसलिए प्रार्थना पत्र पेश कर हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुलजिम को गिरफ्तार कर मुलजिम से मेरी नाबालिक लड़की को छुड़ाया जाने का आदेश थाना जावर थाने को दिया जाए। ताकि मेरी लड़की रवीना सही सलामत घर आ जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE