BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 1:13 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जूना भदाना और भरी दोपहरी का वक्त, जब कामकाज निपटाकर बैठी महिला तो अचानक पहुंचा ये, फिर बच्चों के सामने ही..., चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े परिजन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जूना भदाना में एक बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला अपना कामकाज निपटाकर पोता-पोती के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान घर में बने एक बिल से सांप निकला और महिला के हाथ पर डस लिया। सांप को देखकर दोनों बच्चे चिल्लाए, जिसके बाद तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे। इससे पहले सांप घर में मौजूद बिल में घुस गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर में हुई, जिसमें हरदारी बाई मीणा (65) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल ले जाने के बजाए परिजन पहले उसे देव स्थान पर ले गए। जहाँ झाड़फूंक करवाई गई। मगर जब आराम नहीं मिला तो परिजन उसे रात को रामपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं मंगलवार को रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय में परिजन की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE