BREAKING NEWS
BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 3:24 pm
NEWS : नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत से पौधारोपण के साथ शुरू हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम अभियान, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा- परिवार का हर सदस्य पौधे लगाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत में जिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह सोलंकी की ओर से जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज छोटीसादड़ी रोड स्थित ग्राम पंचायत परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व विधायक अशोक नवलखा प्रधान निम्बाहेड़ा बगदी राम धाकड़ ने  पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्रामवासियों ने जो मांग की उसमें ग्राम पंचायत भवन की 4 दिवारी निर्माण कार्य 5 लाख रुपये, श्मशान घाट चार दिवारी निर्माण कार्य 3 लाख, ट्यूबवेल बोर खनन मय एसेसरीज देव नारायण जी मंदिर के पास 1 लाख 30 हजार रुपये व कदमली गाँव मे 4 दीवारी श्मशान निर्माण कार्य 3 लाख रुपये व कदमली पार्क की 4 दिवारी निर्माण कार्य ख़ाकल देव जी मंदिर के पास 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। जिला प्रमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है,उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि साल में एक बार परिवार का हर सदस्य अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाए। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम इस धरती को हरा-भरा कर सकें। पिछले 50 सालों में हमने प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया है, जिसकी वजह से प्राकृतिक असंतुलन बना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान बगदी राम धाकड़ , पूर्व विधायक अशोक नवलखा , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ओर सरपंच बलवंत सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़,  शंकर सिंह बंजारा ,पुष्कर धाकड़, संजय चपलोत,राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE