देवास। आज मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में ग्राम बुदासी की महिलाएं विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि हमारे गांव में 20 से 25 परिवार निवास करते हैं और वहां पर बिजली पानी की काफी समस्या है। कई समय से हम यह समस्या झेल रहे हैं। हम पिछले 30 वर्षों से यहां पर रह रहे हैं हमें किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ भी नहीं दिया गया है। इन सभी समस्याओं को लेकर हम यहां कलेक्टर कल पहुंचे हैं और कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम को अवगत कराया है। जहा उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने की बात की है।