नीमच। जिले की मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ा कुशालपूरा का एक पीड़ित परिवार मंगलवार को नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुँचा। जहां उन्होंने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यालय के मुख्य गेट पर बैनर लगाकर धरना दे दिया।
दरअसल खेड़ा कुशालपुरा के रहने वाले प्रकाश चौधरी का परिवार पिछले 30 साल से शासकीय 6 बीघा भूमि पर काबिज है। वहीं गांव के ही एक गुर्जर परिवार से उक्त भूमि को लेकर विवाद है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 30 वर्ष से वे भूमि पर काबिज है और खेती भी कर रहे हैं। इस बारे में विवाद भी हुआ था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार शिकायतें भी की जा चुकी है मगर उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि प्रशासन आगे और उन्हें न्याय दिलाएं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शासकीय भूमि पर विरोधी पक्ष ने बाहुबल के दम पर कब्जा कर लिया है। जमीन पर चारों तरफ तार फेंसिंग कर अब उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया गया है। पीड़ित प्रकाश चंद्र चौधरी का कहना है कि उनके पास भूमि पर कब्जे से जुड़े दर्जनों दस्तावेज है। लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। दबंग उक्त जमीन पर कब्जा कर चुके हैं। प्रशासन उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कर उन्हें दोबारा दिलवाएं।