नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोफ़लिया में उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव में ही अपने मायके में रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता युवती का शव मंगलवार को उसी के खेत पर बने कुएं में मिला। युवती मंगलवार सुबह करीब 10 से से घर से लापता थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान जब परिजन उसे ढूंढ़ते हुए। अपने खेत पर पहुंचे तो खेत पर बने कुँए के बाहर युवती की चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। जिस पर परिजनों को युवती के कुंए में गिरने की शंका हुई। वहीं सूचना पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को कुंए से बाहर निकाला और मनासा अस्पताल भिजवाया। जहाँ मंगलवार शाम को परिजनों की मौजूदगी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका समता पिता राजाराम मीणा निवासी फोफलिया उम्र 22 वर्ष का विवाह 4 वर्ष पूर्व हुआ था। हालांकि शादी के कुछ दीन बाद से ही वह किसी कारण से अपने सुसराल की जगह मायके में ही पति से अलग रह रही थी। फ़िलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई यह पता नही चला है।