चित्तौड़गढ़। सर्व हिंदू समाज द्वारा बुधवार को कलेक्ट्री चौराहा पर लोकतंत्र के सर्वाेच्च मंदिर संसद भवन में राहुल गांधी की टिप्पणी को जेहादी विचाराधारा बताते हुए बयान को हिंदू विरोधी बताया और सर्व हिंदू समाज एवं सनातन धर्म प्रेमीयों ने निन्दा करते हुए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
विभिन्न संगठनों व समाज प्रतिनिधियों में सतवीरसिंह दुआ, किशन पिछोलिया, राजु कुमावत, तारावती धाकड, गायत्री जोशी, भारती वैष्णव, अनिल चतुर्वेदी, संगीता ओझा, मनोज सोनी, मदन त्रिपाठी, शेखर सोनी, मनोज साहू, महावीर भड़कत्या, महावीर कीर, प्रकाश, बबलेश, गोपाल छीपा, प्रकाश जोशी, दीपक छीपा, ललित वेद, मोनू गुर्जर, सागर, अभिषेक, अनिल ईनाणी, दीपक सोनी, सतपाल दुआ, प्रकाश, सपना कीर, देवेन्द्र, दीनदयाल, मुरली साहू, मोहित अरोड़ा, सचिन यति, रूपेश बुनकर, मयंक कुमावत, अभिषेक मूंदड़ा, राकेश शास्त्री, योगेश दशोरा, हीरालाल भोई, चंचल, बृजेश साहू, सतीश सोनी, प्रकाश कुमावत, देवीसिंह राव, विजयसिंह, सूरज, शेखर सोनी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उनके नेता हमेशा हिंदू विरोधी बयान देते रहते है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिये गये बयान हिंदू हिसंक होता है का विरोध करते हुए राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर ओम बिडला से ऐसी बयानबाजी करने वाले सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने, भारतीय नागरिकता रद्द करने, समस्त हिंदू समाज से माफी मंगवाने की मांग की।
धर्माचार प्रमुख विश्व हिंदू परिसद पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कार्यवाही करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी बयान बाजी ना हो।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू समाजो से आये प्रतिनिधि एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।