नीमच। देश में लोकसभा सत्र के दौरान संसद में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताए जाने वाले बयान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी के तहत आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नीमच के भारत माता चौराहा पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद में जिस प्रकार राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को हिंसा फैलाने वाला, झूठ फैलाने वाला और नफरत फैलाने वाला बताया है, उसे सर्व हिंदू समाज में भारी नाराजगी है। राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। जिसे हिंदू समाज के लोग सहन करने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी को अपने बयान पर मांफी मांगनी चाहिए। अगर राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया तो हिंदू समाज आंदोलन करेगा।